दुलमी में 17 सितंबर को धूमधाम से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, ग्रामीणों ने गठित की पूजा समिति

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 6 दुलमी 1 बैठक में शामिल लोग     | Prabhat Khabar Network

दुलमी गांव में विश्वकर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें पूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया है। 17 सितंबर को पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी गांव में रविवार को विश्वकर्मा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रकाश करमाली ने की, जबकि संचालन विफल करमाली ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा समिति का गठन

पूजा के सफल संचालन को लेकर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया. इसमें रवि करमाली को अध्यक्ष, अभिराम करमाली को सचिव और प्रकाश करमाली को कोषाध्यक्ष बनाया गया. समिति में दीपक करमाली, अंदु करमाली, दशरथ करमाली, विनोद करमाली, गजु करमाली, आकाश करमाली, सनी करमाली, अंकु करमाली, राज करमाली, नीरज करमाली, किटु करमाली, चुकुवा करमाली, प्रीतम करमाली, लकी करमाली, आशीष करमाली, सोनू मुंडा, सूरज मुंडा, लीलू करमाली, आशिष करमाली और निखिल करमाली को सदस्य बनाया गया.

वहीं विनोद करमाली, विगु करमाली, बसंत करमाली और फूचन करमाली को पूजा सामग्री प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में पूजा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola