गोला में बंदर का आतंक, बाजार में कई लोगों पर किया हमला; मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

कपड़ा दुकान में बैठा बंदर | Prabhat Khabar Network

झारखंड के गोला में एक बंदर ने जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बंदर वहां से भाग निकला।

विज्ञापन

गोला. गोला के डीवीसी चौक के समीप रविवार को एक बंदर ने अचानक उत्पात मचा दिया. बंदर ने कई लोगों को घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि डेली मार्केट जाने वाले रास्ते के समीप हनुमान जी का मंदिर है. इसके आसपास राशन, कपड़ा समेत कई अन्य दुकानें हैं. बंदर अचानक दुकानों में घुस गया और सामान इधर-उधर करने लगा. इस दौरान दुकान के आसपास मौजूद कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन भाग गया बंदर

बंदर के उत्पात की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी बंदर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बंदर वहां से भाग चुका था. काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका.

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में बंदरों के उत्पात पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बंदर के हमले से बाजार क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola