जिंदल स्टील पतरातू में शिक्षक सम्मान, केबी सिंह ने कहा- शिक्षक ही देते हैं विवेक, संवेदना और संस्कार

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित शिक्षक और अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

पतरातू में आयोजित सम्मान समारोह में केबी सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

भुरकुंडा. जिंदल स्टील पतरातू परिसर स्थित जिंदल क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में ओपी जिंदल स्कूल पतरातू और ओपीजेसीसी के शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में कंपनी के प्लांट प्रमुख केबी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक चरित्र निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका

समारोह को संबोधित करते हुए केबी सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का काम नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनके भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि तकनीक और एआई के दौर में भी शिक्षकों का महत्व कम नहीं हुआ है. तकनीक ज्ञान दे सकती है, लेकिन विवेक, संवेदना और संस्कार शिक्षक ही प्रदान कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व केवल विषय पढ़ाने तक सीमित नहीं है. बच्चों में अनुशासन, नैतिकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जैसे जीवन मूल्यों का विकास करना भी शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

बच्चों में जिज्ञासा और आत्मविश्वास विकसित करने का आह्वान

केबी सिंह ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी बेहतर नागरिक और जिम्मेदार इंसान बन सकते हैं.

मौके पर एचआर प्रमुख मीनू सिंह, कुमार राहुल, सुभाष शरण, डॉ संजीव द्विवेदी, प्राचार्या संतोष चौधरी, ओपीजेसीसी के प्राचार्य संबित कुमार साहू, जयंत गोखले, दीपक कुमार, अभय सिंह सहित प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola