शांति दिवस पर युद्ध में मारे गये लोगों को गांधी चौक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
गांधी चौक में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर आयोजित प्रार्थना सभा में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रामगढ़ में प्रार्थना सभा आयोजित की गई. युद्ध रहित विश्व की मांग पर जोर दिया गया और संवाद से समाधान निकालने की अपील हुई.
रामगढ़. शांतिधारा फाउंडेशन रामगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया. युद्ध रहित विश्व के समर्थन में गांधी चौक पर प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विगत एक वर्ष के दौरान विभिन्न युद्धों में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर की गयी. इसके बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी. तत्पश्चात विश्व शांति के लिए सामूहिक शांति पाठ किया गया.
मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. टकराव वाले देशों को आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए. युद्ध रहित विश्व से ही संपूर्ण मानवता का कल्याण संभव है. कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने कहा कि युद्ध का सबसे अधिक नुकसान महिलाओं और बच्चों को उठाना पड़ता है.
युद्ध के कारण पूरी दुनिया आर्थिक रूप से प्रभावित होती है और महंगाई बढ़ती है. उपाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में दो देशों के बीच होने वाले युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है. सचिव मंजीत साहनी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि युद्ध से बर्बादी के अलावा कुछ हासिल नहीं होता. कार्यक्रम में रतन कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, हनुमान प्रसाद गुप्ता, प्रो प्रणीत कुमार और प्रो पूर्ण कांत सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए