विश्वकर्मा मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध
रामगढ़ के विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार रात दान पेटी तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हो गई. यह दूसरी बार है जब मंदिर से चोरी की घटना हुई है. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कैद हुए हैं, जिनकी पहचान में पुलिस जुटी है.
रामगढ़. कॉलेज रोड स्थित पुराने एनएच-33 पर विश्वकर्मा मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी किये जाने की शिकायत राज कपिल शर्मा ने रामगढ़ थाना में की है. आवेदन में बताया गया कि बुधवार की रात दान पेटी तोड़कर रुपये की चोरी कर ली गयी. दान पेटी से चोरी की यह दूसरी घटना है. इस बार पेटी में रखे 12 से 15 हजार रुपये चोरी होने का अनुमान है.
पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में दो युवक दिखायी दे रहे हैं. घटना की विश्वकर्मा लोहार समिति के रामगढ़ जिला अध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा, जिला संयोजक बद्री विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा व प्रदीप विश्वकर्मा ने निंदा की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए