Ramgarh में आज, 5 बड़ी खबरें: नवोदय विद्यालय में कई खामियां, हाइवा पलटा; तालाब में जहर डालने से मछलियां मरीं, 25 से चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन

TOP 5 NEWS

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने नवोदय विद्यालय पतरातू का औचक निरीक्षण कर कई खामियां पाईं. शिक्षकों की अनुपस्थिति, मेडिकल सेंटर और मेस की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में सुधार का अल्टीमेटम दिया है. प्राचार्य व शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने का भी निर्देश है.

विज्ञापन

1. नवोदय विद्यालय में डीसी का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं, 15 दिनों में सुधार का अल्टीमेटम

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का औचक निरीक्षण किया. कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, उपस्थिति पंजी में आगामी दिनों की उपस्थिति दर्ज मिली. मेडिकल सेंटर, मेस, हॉस्टल, शौचालय और पुस्तकालय में भी खामियां मिलीं. उपायुक्त ने प्राचार्य व संबंधित शिक्षकों के वेतन पर रोक और 15 दिनों में सुधार का निर्देश दिया.

विज्ञापन

2. चुट्टूपालू घाटी में पलटा चारकोल लदा हाइवा, चालक घायल

रामगढ़-रांची फोरलेन की चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार सुबह चारकोल लदा हाइवा डिवाइडर पर पलट गया. चालक को हल्की चोट लगी. सड़क पर चारकोल बिखरने से कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने हाइवा कब्जे में ले लिया. दूसरी घटना में पीछे से टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हुई और दो लोग घायल हुए.

3. तालाब में जहर डालने का आरोप, 80 किलो मछलियां मरीं

पतरातू थाना क्षेत्र के पालू पंचायत स्थित बड़ा तालाब में जहर डालने से मछलियों के मरने का मामला सामने आया है. मछली पालक संतोष कुमार ने थाने में आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को 80 किलो मछली के जीरा डाले गये थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

4. 25 सितंबर से भुरकुंडा कोलियरी में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान

भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की बैठक में 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन की घोषणा की गयी. समिति ने आउटसोर्सिंग कंपनी के वैकल्पिक रोजगार में विस्थापित, प्रभावित और स्थानीय लोगों की 50 प्रतिशत भागीदारी की मांग की. साथ ही भुरकुंडा कोलियरी का रोड सेल अविलंब चालू करने की मांग रखी.

5. दुलमी में करम महोत्सव, जयराम महतो ने संस्कृति बचाने का दिया संदेश

दुलमी बाजारटांड़ में शुक्रवार को करम महोत्सव आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि जेएलकेएम प्रमुख सह डुमरी विधायक जयराम महतो थे. उन्होंने करम पूजा को प्रकृति और झारखंडी संस्कृति का प्रतीक बताया. युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola