रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने मनाया विजय दिवस
Published by :SAROJ TIWARY
Published at :13 Dec 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन

रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने मनाया विजय दिवस
विज्ञापन
बरकाकाना. रेलवे रिक्रिएशन क्लब, बरकाकाना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में रेलवे मान्यता चुनाव में जीत के एक वर्ष पूरा होने पर कर्मचारी चेतना दिवस सह विजय दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि एडीएमओ वसीम खान ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के बीच एक पुल के रूप में कार्य करती है. इंप्लाइज यूनियन बेहतर सामंजस्य के साथ अच्छा काम कर रही है. शाखा अध्यक्ष रवि रंजन ने यूनियन की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी. सहायक महासचिव उदय महतो ने कहा कि एक वर्ष पिछली सत्ताधारी यूनियन के 15 वर्ष के कार्यकाल पर भारी है. धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव डालेश्वर महतो ने किया. मौके पर किशोर कुमार, मुकेश जायसवाल, अभय प्रकाश, सुनील कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार यादव, विवेक कुमार, रघुनंदन, आरके सिंह, एस प्रजापति, सूरज कुमार, सूरज गुप्ता, उमाशंकर महतो, उपेंद्र कुमार, अंकित कुमार, सौरव कुमार राकेश कुमार, मो इकबाल, आरिफ खान, निकेत कुमार, रविश रंजन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




