उरीमारी: केंद्रीय पासवान कल्याण समिति ने लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान से की मुलाकात, पुत्र अपहरण मामले पर जताई चिंता

Updated:
विज्ञापन

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान को सम्मानित करते केंद्रीय पासवान कल्याण समिति के पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय पासवान कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान से मुलाकात की. उन्होंने पासवान के पुत्र के अपहरण मामले की जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. समाज ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

उरीमारी से सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट उरीमारी(रामगढ़). केंद्रीय पासवान कल्याण समिति के संरक्षक खजांची राम के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह चतरा विधायक जनार्दन पासवान से मुलाकात की. इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन

पुत्र के अपहरण मामले की ली जानकारी

समिति के लोगों ने उनके पुत्र के अपहरण से जुड़ी घटना की पूरी जानकारी ली. मुलाकात के दौरान खजांची राम, उपेंद्र पासवान एवं शिक्षक दीप नारायण राम मौजूद थे. पदाधिकारियों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटना बेहद गंभीर व चिंताजनक है. समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में पुलिस को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

केंद्रीय पासवान कल्याण समिति के संरक्षक खजांची राम ने कहा कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है. पुलिस प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए.

समाज ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

समिति के पदाधिकारियों ने विधायक जनार्दन पासवान को भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में समाज के लोग उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने घटना की शीघ्र निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें: उरीमारी : स्व. गहन टुडू का सातवां शहादत दिवस मनाया गया, दी गई श्रद्धांजलि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola