रामगढ़ कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का उल्लासपूर्ण शुभारंभ, प्रतियोगिताओं से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा
दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ करते प्राचार्य प्रो. डॉ विमल मिश्रा एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ विमल मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ. छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लघुकथा लेखन, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी जैसी कई रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट रामगढ़ कॉलेज में प्राचार्य प्रो. डॉ. विमल मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हिंदी पखवाड़े का शानदार और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया. प्राचार्य ने निर्देश दिया है कि पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उनमें हिंदी के प्रति रुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास हो सके.
कविता पाठ, लघुकथा लेखन और प्रश्नोत्तरी जैसी होंगी प्रतियोगिताएं
हिंदी पखवाड़े के तहत प्रतिदिन विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें लघुकथा लेखन, कविता पाठ, लघु नाटक, भाषण और रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए
कहा कि हिंदी को केवल एक विषय के रूप में न देखकर इसे संवेदना, संस्कृति और अभिव्यक्ति की भाषा के रूप में अपनाएं. वहीं स्नातकोत्तर समसत्र-दो के छात्र कुंदन कुमार ने भी हिंदी की महत्ता पर अपने विचार रखे.
विद्यार्थियों में दिखा भारी उत्साह, किरण ने किया मंच संचालन
पखवाड़े को लेकर कॉलेज परिसर में एक जीवंत और सांस्कृतिक माहौल देखा जा रहा है. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि यह आयोजन ज्ञान, साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव बनने की दिशा में अग्रसर है. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हिंदी विभाग की शोधार्थी किरण कुमारी ने किया. इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए