कुजू के सेवटा में गणेश महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुपर साहू 11 ने कराया भव्य भंडारा
श्रद्धालुओं की भीड़| Prabhat Khabar Network
कुजू के सेवटा में गणेश महोत्सव की धूम, भक्तों ने लगाए जयकारे. सुपर साहू 11 ने लगाया भव्य भंडारा, प्रसाद पाकर झूमे श्रद्धालु.
कुजू से धनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट
कुजू(रामगढ़). कुजू क्षेत्र अंतर्गत सेवटा में श्रीश्री गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला. गणेश पूजा के अवसर पर सुबह से ही पूजा पंडाल में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया.
विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान आकर्षक रूप से स्थापित भगवान गणेश की आदमकद प्रतिमा श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही.
सुपर साहू 11 ने किया भव्य भंडारे का आयोजन
महोत्सव के विशेष अवसर पर 'सुपर साहू 11' के सदस्यों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया. सेवा कार्य में समर्पित सदस्यों ने श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक प्रसाद परोसा. इस दौरान पूरा पूजा परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान रहा.
आयोजन को सफल बनाने में रही इनकी भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संदीप कुमार, सचिव सह वार्ड पार्षद सोनू साव, कोषाध्यक्ष विक्रांत कुमार, विधायक प्रतिनिधि नरेश प्रसाद साहू, अक्षय कुमार, यशवंत कुमार, रविकांत कुमार, राजेश प्रसाद, भीम प्रसाद साहू, परमेश्वर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, लखन प्रसाद, प्रो. राजेश प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, अशोक, मीडिया प्रभारी सुनील साहू, जितेंद्र कुमार, आनंद कुमार,
ऋषि कुमार, पवन कुमार एवं उत्तम कुमार की सराहनीय भूमिका रही. वहीं भंडारा संचालन में सुपर साहू 11 के राजेश प्रसाद, सुनील प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, गणेश प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, राजू प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, प्रशांत प्रसाद, कपिल प्रसाद एवं रमेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे.
ये भी पढ़ें: Digital युग में भी Netwok को तरस रहा हेरहंज, पातम-डाटम जलप्रपात आने वाले सैलानियों की बढ़ी परेशानी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए