उरीमारी : स्व. गहन टुडू का सातवां शहादत दिवस मनाया गया, दी गई श्रद्धांजलि
स्व गहन टुडू के सातवें शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते अतिथि व परिजन. | Prabhat Khabar Network
उरीमारी में विस्थापित नेता स्व. गहन टुडू का सातवां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर परिजनों, सहयोगियों और अधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
उरीमारी से सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट
उरीमारी(रामगढ़). बिरसा परियोजना कार्यालय के समीप जेसीएमयू कार्यालय, उरीमारी में मंगलवार को विस्थापित नेता दसई मांझी के नेतृत्व में विस्थापित सह मजदूर नेता स्व. गहन टुडू का सातवां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, पीओ मनोज कुमार पांडेय, झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया एवं केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी मुख्य रूप से मौजूद थे.
परिजनों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. गहन टुडू की तस्वीर पर उनकी पत्नी बड़की देवी, रेशमी टुडू सहित पांचों पुत्रियों एवं माता द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद अतिथियों ने भी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
विस्थापितों और मजदूरों के हक की लड़ाई को किया याद
मौके पर सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने कहा कि स्व. गहन टुडू विस्थापितों व मजदूरों के मसीहा थे. वहीं संजीव बेदिया ने कहा कि गहन टुडू ने अपने जीवनकाल में विस्थापितों के हक व अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया तथा आंदोलन के माध्यम से उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम किया. उनके संघर्ष व योगदान को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे.
संघर्ष और विचार आज भी हैं प्रेरणास्रोत : दसई मांझी
विस्थापित नेता दसई मांझी ने कहा कि स्व. गहन टुडू मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे. विस्थापितों व मजदूरों की समस्याओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे. उनके विचार व संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कार्यक्रम में विस्थापित नेता दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, सुरेश मुर्मू, सुखू मांझी, संजय टुडू, कृष्णा सोरेन, खेपन मांझी, संतोष प्रजापति, कानू मरांडी, सीताराम किस्कू, लालो महतो, गणेश गंझू, महादेव बेसरा, तालो हांसदा, शिकारी
टुडू, परमेश्वर सोरेन, मनोज सिंह, सिकंदर सोरेन, पुरन टुडू, विनोद सोरेन, महादेव सोरेन, गुली प्रजापति, जितेंद्र यादव, हेमलाल बेसरा, एएसआई संजय यादव, मंझली देवी, मंजू देवी, गीता देवी, बसंती टुडू, खुशबू टुडू, देवंती टुडू, आरती टुडू, सीमा देवी, डोली देवी, जीरा देवी, मालती देवी, रायमुनी टुडू एवं सनी देवी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 19 को JMM का धरना, सभी प्रखंडों में होगा प्रदर्शन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए