राजकीय मध्य विद्यालय लइयो में अभिभावक-शिक्षक बैठक, बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय मध्य विद्यालय लइयो में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बच्चों की नियमित उपस्थिति, समय पर स्कूल पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने को लेकर शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

विज्ञापन

केदला. राजकीय मध्य विद्यालय लइयो में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, समय पर स्कूल पहुंचने तथा विद्यालय की निर्धारित ड्रेस में आने को लेकर अभिभावकों से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजने और स्कूल के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की. शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है.

वहीं, अभिभावकों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अनुशासन की भावना विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

बैठक में मुखिया मदन महतो, प्रधानाध्यापक राज कुमार राम, शिक्षक शिबू महतो, वासुदेव महतो, मीना देवी, नित्यानंद पांडेय, सुफेदा खातून, विजय शंकर दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola