ePaper

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी रामगढ़ पहुंची, खिलाड़ियों व आरसीए में हर्ष

Updated at : 04 Jan 2026 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी रामगढ़ पहुंची, खिलाड़ियों व आरसीए में हर्ष

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी रामगढ़ पहुंची, खिलाड़ियों व आरसीए में हर्ष

विज्ञापन

रामगढ़. सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी रविवार को रामगढ़ छावनी मैदान पहुंची. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चेंबर के अध्यक्ष मंजीत साहनी उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री साहनी ने कहा कि मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर झारखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह जीत झारखंड में क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगी. इस जीत से जिले के खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने इस ट्रॉफी की जीत पर जेएससीए के साथ साथ रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई दी. उधर, जेएससीए के सुरेश कुमार ने कहा कि ट्रॉफी झारखंड के सभी जिले में ले जायी जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने में जेएससीए हरसंभव मदद करेगी. रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय ने कहा कि रामगढ़ जिला क्रिकेट के लिए यह गौरव का दिन है. एसोसिएशन के सीपी संतन ने कहा कि इस जीत ने झारखंडवासियों को गौरवान्वित किया है. संचालन वरीय उपाध्यक्ष सुबोध पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष गिरधारी गोप ने किया. मौके पर जेएससीए सदस्य सह आरसीए अध्यक्ष अशोक जैन, आरसीए के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र साहू, गिरधारी गोप, परमदीप सिंह कालरा, उपेंद्र सिंह, बिरेंद्र प्रसाद पासवान, रोहित कुमार, यमुना प्रसाद, दिगंबर प्रसाद साह, सूरज प्रसाद, विशाल वासुदेवा, सुबोजीत दत्ता, महेंद्र राणा, जावेद खान, विनय कुमार सिंह, अजय जैन, परशुराम साह, शिवशरण शाह, मुकेश कुमार शाह, पवन कुमार साह उपस्थित थे. इस दौरान, रामगढ़ जिला सत्र 2024-25 में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्रॉफी के विजेता होने पर रामगढ़ जिला सीनियर टीम के खिलाड़ियों, मैनेजर व कोच को भी सम्मानित किया गया. गौरतलब हो कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 में झारखंड की टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola