ePaper

गोला में साइबर ठगी व अपहरण गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुणे के कारोबारी की हत्या का था आरोपी

Updated at : 17 Jan 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
गोला में साइबर ठगी व अपहरण गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुणे के कारोबारी की हत्या का था आरोपी

गोला में साइबर ठगी व अपहरण गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुणे के कारोबारी की हत्या का था आरोपी

विज्ञापन

::::पटना व देवघर में दर्ज है साइबर अपराध का मामले, आठ माह से गोला में छिप कर रह रहा था फरार आरोपी ::जनवरी 2025 में देश के विभिन्न हिस्सों के कारोबारियों से ऑनलाइन एक करोड़ साठ लाख की वसूली की थी. प्रतिनिधि, रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त अभियंता के आवास में किराये के मकान में रह रहे साइबर ठगी, किडनैपिंग व हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान नालंदा (बिहार) निवासी संटू कुमार उर्फ सिंटू उर्फ कुंदन (27 वर्ष) के रूप में हुई है. शनिवार को एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पटना और देवघर जिलों में साइबर अपराध से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है. आरोपी पिछले आठ माह से गोला क्षेत्र में मजदूर बन कर रह रहा था. वह साइबर अपराध का मास्टरमाइंड है. एसपी ने बताया कि प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से साइबर अपराधी की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक सह रामगढ़ साइबर थाना के प्रभारी चंदन कुमार वत्स और रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गयी. तकनीकी शाखा की मदद से गोला के हेरमदगा स्थित सेवानिवृत्त अभियंता कृष्ण कुमार प्रसाद के आवास में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंक का कस्टमर केयर बन कर लोगों को एपीके फाइल इंस्टॉल कराता था. इसके माध्यम से वह साइबर ठगी करता था. इसके अलावा गिरोह के सदस्य बिहार में रह कर एल्यूमिनियम, कॉपर व अन्य मेटल का कारोबार करने वाले व्यापारियों को बड़े सौदों के बहाने पटना बुला कर उनका अपहरण कर परिजनों से फिरौती वसूलते थे. आरोपी ने स्वीकार किया है कि गिरोह द्वारा जनवरी 2025 में देश के विभिन्न हिस्सों के कारोबारियों से जबरन ऑनलाइन के माध्यम से लगभग एक करोड़ साठ लाख रुपये की वसूली की गयी. पुणे के कारोबारी के अपहरण के बाद हो गयी थी मौत : आरोपी ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को पुणे, महाराष्ट्र निवासी रत्नदीप कास्टिंग कंपनी के मालिक लक्ष्मण सिंदे को फर्जी कंपनी की मीटिंग के बहाने पटना बुलाया गया था. अपहरण कर उन्हें हिलसा (नालंदा) में रखा गया. एटीएम पिन बार-बार गलत बताने पर मारपीट व टॉर्चर के दौरान उनकी मौत हो गयी. इसके बाद शव को घोसी क्षेत्र में फेंक कर आरोपी फरार हो गये. इस हत्याकांड में शामिल कई आरोपियों को पटना एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है. नकद, मोबाइल और बाइक जब्त : एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से साइबर ठगी के चार लाख 43 हजार रुपये नकद, तीन आई फोन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गयी है. इस संबंध में गोला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापामारी दल में शामिल अधिकारी : छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि अमित कुमार, स्वामी रंजन ओझा, कुमार प्रभात रंजन, साइबर थाना रामगढ़ के दिगंबर पांडेय, रंजीत कुमार यादव, सअनि बहादुर महतो, संजय कुमार, तरसिसिया लकड़ा, पैंथर मोबाइल दस्ता व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola