मणिपाल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी
जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थियों के साथ पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network
मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कुजू, रामगढ़ : मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने गुरुवार को रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और थाना में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी ली.
थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को पुलिस की जिम्मेदारियों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध की रोकथाम, लोगों की सुरक्षा और जरूरतमंदों की सहायता में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है.
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को थाना के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया. उन्हें शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीके भी समझाये गये. विद्यार्थियों को 112 समेत महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी. महिला थाना का भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया.
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक गया प्रसाद राय ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है. मौके पर राजू महतो, संध्या पाठक, प्रीति शर्मा, जोया आफरीन अली, अंजन मंडल, संदीप अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए