शताब्दी वर्ष झारखंड की राजनीति की दिशा तय करेगा

Updated:
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष झारखंड की राजनीति की दिशा तय करेगा

शताब्दी वर्ष झारखंड की राजनीति की दिशा तय करेगा

विज्ञापन

पतरातू. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को पतरातू प्रखंड क्षेत्र से पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रांची रवाना हुए. इनका नेतृत्व अंचल सचिव मनोज कुमार महतो कर रहे थे. रवाना होने से पूर्व मनोज कुमार महतो ने कहा कि भाकपा का शताब्दी वर्ष झारखंड की राजनीति की दिशा तय करने वाला साबित होगा. अब तक की राज्य सरकारों ने केवल झाखंड की जनता को निराश किया है. वर्तमान सरकार भी केवल खनिज-संपदा की लूट में लगी है. रांची जाने वालों में मनोज पाहन, नरेश बेदिया, मो कमालुद्दीन अंसारी, किशोर कुमार महतो, पोचाई प्रसाद, सुशील मुंडा, रमेश महतो, संदीप ठाकुर, दिनेश महतो, विकास सूबेदार, करमाली यादव, जानकी ठाकुर, मनीष बेदिया, सुरेंद्र करमाली, कृष्ण बेदिया, धर्मेंद्र साहू, आनंद सिंह, विक्की महतो, प्रदीप सिंह, निशु कुमार, राहुल कुमार, संजीत कुमार, अनिल ठाकुर, चंदन राम, मकसूद आलम, अजय शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola