रामगढ़ में जन्माष्टमी पर शांतिधारा फाउंडेशन ने की 54 किलो चावल की सेवा

Updated:
विज्ञापन

चावल की सेवा अर्पित करते शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल : प्रभात खबर

शांतिधारा फाउंडेशन ने रामगढ़ में इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 54 किलो चावल की सेवा अर्पित की. संस्था का लक्ष्य धार्मिक आयोजनों में सहयोग देना और 'अन्न ही ब्रह्म है' की भावना को फैलाना है.

विज्ञापन

रामगढ़: जिले में शांतिधारा फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 54 किलो चावल की सेवा की गयी. संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि अन्न ही ब्रह्म है. इसी भावना के साथ चावल सेवा समर्पित की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महाभोग के लिए तुलसी दल के रूप में सेवा

जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के बीच वितरित होने वाले महाभोग के लिए चावल को तुलसी दल के रूप में सेवा समर्पित किया गया. सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि संस्था गीता के प्रचार-प्रसार और सेवा के संकल्प के साथ धार्मिक आयोजनों में निरंतर सहयोग करती है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में औद्योगिक हादसों पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने उठाये सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

भव्य रूप से मनाया जायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

इस्कॉन मंदिर के सेवक हरि नाम दास ने बताया कि रामगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा. महोत्सव कॉलेज मोड़ स्थित कलश वेंकटेश बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का महा अभिषेक किया जायेगा.

सेवा भाव के लिए फाउंडेशन का जताया आभार

हरि नाम दास ने जन्माष्टमी के अवसर पर सेवा भाव से सहयोग करने के लिए शांतिधारा फाउंडेशन के प्रति आभार जताया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खरीफ की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, 88.3% लक्ष्य पूरा; मक्का की बुआई 96% तक पहुंची

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola