रामगढ़ यातायात थाने का SP ने किया वार्षिक निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ एसडीओ कार्यालय स्थित यातायात थाने का वार्षिक निरीक्षण करते पुलिस अधिक्षक : प्रभात खबर

रामगढ़ यातायात थाने का एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुणायत ने सोमवार को एसडीओ कार्यालय स्थित यातायात थाना रामगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव और यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्यों की समीक्षा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने का निर्देश

एसपी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए यातायात प्रभारी को नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और सड़क पर सुगम व सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी. एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए यातायात नियमों का पालन कराना और नियम तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करना जरूरी है. उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देने की बात कही.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खरीफ की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, 88.3% लक्ष्य पूरा; मक्का की बुआई 96% तक पहुंची

अभिलेख अपडेट रखने और कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने, सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने आम लोगों के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

गॉड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत

निरीक्षण के दौरान एसपी ने यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया. इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक को गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. मौके पर इंस्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर, 100 खिलाड़ियों ने सीखी फाइटिंग स्किल्स और उन्नत तकनीक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola