रामगढ़ में विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर, 100 खिलाड़ियों ने सीखी फाइटिंग स्किल्स और उन्नत तकनीक
कराटे शिविर में उपस्थित बच्चे : प्रभात खबर
रामगढ़ के द टेंपल ऑफ वॉरियर्स में 100 कराटे खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इंडियन आर्मी कराटे टीम के कोच सेंसई भारत भूषण ने खिलाड़ियों को उन्नत तकनीकें, फाइटिंग स्किल्स और रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया.
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला के द टेंपल ऑफ वॉरियर्स में सोमवार को विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न आयु वर्ग के करीब 100 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया. शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बेहतर बनाना था. शिविर में इंडियन आर्मी कराटे टीम के कोच सेंसई भारत भूषण ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कराटे की उन्नत तकनीकों, फाइटिंग स्किल्स, शारीरिक फिटनेस, स्पीड, स्ट्रेंथ, टाइमिंग और फुटवर्क का अभ्यास कराया.
आपके शहर में
विभिन्न कराटे तकनीकों और फाइटिंग ड्रिल्स का अभ्यास
साथ ही प्रतियोगिता के दौरान अपनायी जाने वाली रणनीतियों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और खेल भावना पर भी जोर दिया गया. खिलाड़ियों ने विभिन्न कराटे तकनीकों और फाइटिंग ड्रिल्स का अभ्यास किया.
सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी
शिविर का आयोजन मुख्य कोच सेंसई शशि पांडेय के नेतृत्व में हुआ. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों से सीखने और अपनी कमियां दूर करने का अवसर मिलता है. सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में जन्माष्टमी पर शांतिधारा फाउंडेशन ने की 54 किलो चावल की सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए