पालकी यात्रा के साथ आनंद साईं दरबार का स्थापना दिवस शुरू

Updated:
विज्ञापन

पालकी यात्रा के साथ आनंद साईं दरबार का स्थापना दिवस शुरू

विज्ञापन

रामगढ़. राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार का तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह साईं बाबा की पालकी यात्रा के साथ शुरू हुआ. पालकी यात्रा से पूर्व पुजारी राजेश पांडेय ने यजमान रोहित कुमार गुप्ता व बसंत कुमार से साईं बाबा की पूजा करायी. इसके उपरांत मंदिर परिसर से साईं बाबा की पालकी यात्रा आरंभ हुई. पालकी यात्रा झंडा चौक, चट्टी बाजार, लोहार टोला, सुभाष चौक, मेन रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. पालकी यात्रा में पूर्व विधायक यमुना शर्मा के पुत्र विमल शर्मा लोगों के लिए आकर्षक बने हुए थे. साईं बाबा की पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. साईं बाबा की पालकी यात्रा में पूर्व विधायक ममता देवी, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज मंडल, रंजन फौजी, उमेश सिंह, संतोष सिंह, कौशल सिंह, विमल बुधिया, अजीत जायसवाल, सुबोध सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, आनंद प्रताप सिंह, शैलेंद्र ठाकुर, दीपक अग्रवाल, शरद सिन्हा, अजीत कुमार,सुभाशीष, अरविंद अग्रवाल, विनोद साव, राजेश प्रसाद, जीतू अग्रवाल, शशि पांडे, अशोक शर्मा, विशाल यादव, विनोद जायसवाल, सन्नी सिन्हा, संजय कुमार, चंदन प्रसाद, उमेश महतो शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola