Ramgarh: एसडीएम संतोष गुप्ता के आवास में चोरी, ताला तोड़कर नकदी व सामान ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ramgarh: रामगढ़ में एसडीएम संतोष गुप्ता के आवास को निशाना बनाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया और नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी व डुमरी के प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता के रामगढ़ कैंट स्थित बंगाली टोला आवास में चोरी की घटना सामने आई है. बदमाशों ने सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है. उस समय आवास में कोई मौजूद नहीं था. इसी दौरान क्षेत्र में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित थी. अंधेरे और बिजली कटौती का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा व घर के अंदर प्रवेश कर गए. बताया जाता है कि बदमाशों ने घर के लगभग सभी कमरों के ताले तोड़ दिए तथा अलमारियों को खंगाल डाला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर नकद 26000 रुपये व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना संतोष गुप्ता व रामगढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बंगाली टोला पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की.

बिजली नहीं रहने से बंद थे सीसीटीवी कैमरे

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात बिजली नहीं रहने के कारण मोहल्ले में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे चोरों की गतिविधियों का फुटेज नहीं मिल सका. इसके कारण जांच के शुरुआती चरण में पुलिस को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. रामगढ़ पहुंचने के बाद संतोष गुप्ता ने मामले को लेकर रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें…

केंद्र की योजनाओं का उल्लेख, गरीब और महिला सशक्तीकरण पर फोकस

चितरपुर में अगलगी : जनरल स्टोर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola