रामगढ़ में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में सावन महोत्सव का आयोजन, गीत-संगीत और नृत्य से सजा कार्यक्रम
रामगढ़ स्थित मेन रोड में तनिष्क में सावन महोत्सव में शामिल महिलाएं : प्रभात खबर
रामगढ़ में तनिष्क ज्वेलरी शॉप ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. कार्यक्रम में गीत, संगीत, नृत्य और उपहारों के साथ ग्राहकों का उत्साह बढ़ाया गया. गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध हैं.
रामगढ़ : जिले के मेन रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शॉप में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उत्सव, मनोरंजन और खुशियों का माहौल रहा. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. इसके बाद गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को सावन की उमंग और उत्साह से भर दिया.
आपके शहर में
ग्राहकों और टीम सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
कार्यक्रम में ग्राहकों और टीम सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गीत-संगीत, नृत्य और हंसी-मजाक के बीच लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया. सावन महोत्सव के दौरान ग्राहकों के बीच उपहार भी वितरित किये गये, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया.
तनिष्क की टीम ने ग्राहकों के साथ सावन की खुशियां साझा करते हुए उन्हें यादगार अनुभव देने का प्रयास किया. शोरूम के प्रबंधक धनंजय कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी कलेक्शन पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी के साथ इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं.
गोल्ड एक्सचेंज, उपहार और मनोरंजन से सजा महोत्सव
उन्होंने बताया कि तनिष्क के गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने पुराने सोने के बदले पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर मूल्य का लाभ भी ले सकते हैं. सावन महोत्सव के दौरान गीत, नृत्य, दीप प्रज्वलन, उपहार वितरण और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों के साथ खुशियां साझा करने और उनके साथ रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास किया गया.
ये भी पढ़ें: चौपारण के सैलून में घुसा लंगूर, शीशे में देखकर दो घंटे तक खुद को निहारता रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए