कॉलेज की पहली सीख क्या होनी चाहिए? मॉडल महिला महाविद्यालय ने दिया खास संदेश
मॉडल महिला महाविद्यालय में परिचायक सत्र के दौरान उपस्थित नव-नामांकित छात्रायें : फोटो प्रभात खबर
मॉडल महिला महाविद्यालय रामगढ़ में नव-नामांकित छात्राओं के लिए एक विशेष परिचायक सत्र का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ रत्ना पांडे ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और गतिविधियों की जानकारी दी.
रामगढ़ से डॉ सल्लाउद्दीन की रिपोर्ट
आपके शहर में
रामगढ़ . मॉडल महिला महाविद्यालय लारी रामगढ़ में शनिवार को नव-नामांकित छात्राओं के लिए परिचायक सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच परिचय के साथ हुआ. सत्र के दौरान छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, निर्धारित पोशाक, अनुशासन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गयी.
संबोधन में प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे ने छात्राओं को अनुशासन का पालन करने और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन से संबंधित जानकारी भी साझा की. राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो साजिद हुसैन ने छात्राओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया.
हिंदी विभाग के डॉ एसपी डांगी, खोरठा विभाग के शिक्षक बीरबल महतो, इतिहास विभाग के मिथिलेश कुमार व वाणिज्य विभाग के गौतम कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित किया. महाविद्यालय के अर्थपाल डॉ बक्शी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लारी स्थित नवनिर्मित भवन में विद्युत आपूर्ति का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित है.
जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आरके उपाध्याय ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार, आशीष कुमार जायसवाल, दिलीप रॉबर्ट, सविता, रीता एवं लक्ष्मी देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मंच संचालन डॉ बक्शी ओम प्रकाश सिंह व प्रो साजिद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया. प्रो साजिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे सहित सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए