जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की कतार, क्या मिला लोगों को समाधान का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने जनता दरबार में सुनते जन-समस्याएं : फोटो प्रभात खबर

हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने भुरकुंडा में जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

भुरकुंडा से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

भुरकुंडा (पतरातू). झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने जनता दरबार का आयोजन कर स्थानीय लोगों की सुध ली. इस विशेष शिविर में भुरकुंडा, पतरातू, लेम और संकुल क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपनी-अपनी विभिन्न व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को जिला अध्यक्ष के समक्ष लिखित व मौखिक रूप से प्रस्तुत किया.

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की एक-एक बात को जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने अत्यंत नम्रता, धैर्य और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी है और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उनके त्वरित निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने और संबंधित स्तर पर बात करने का भरोसा दिया।इस जनता दरबार में मुख्य रूप से चलेंदर बेदिया, चूरामन, मुरली महतो मंजू देवी, सुनीता देवी, गणेश बेदिया, प्रदीप साहू सहित कई अन्य स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी बात मजबूती से रखी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola