सातवें ओवर में खत्म हुआ मुकाबला, जनप्रतिनिधि टीम ने कैसे दर्ज की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि : फोटो प्रभात खबर

गोला के तिरला मैदान में शनिवार को लोकतंत्र मैत्री क्रिकेट कप-2026 का फाइनल खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में जनप्रतिनिधि टीम ने प्रेस टीम को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच के दौरान खेल भावना के साथ सौहार्द और संवाद का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

मगनपुर से छेदीलाल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

मगनपुर. गोला के तिरला मैदान में शनिवार को लोकतंत्र मैत्री क्रिकेट कप-2026 के तहत जनप्रतिनिधि टीम और प्रेस टीम के बीच 16-16 ओवर का मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया. रोमांचक मुकाबले में जनप्रतिनिधि टीम ने प्रेस टीम को चार विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. मैच के दौरान खेल भावना के साथ जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द व संवाद का संदेश भी दिया गया.

टॉस जीतकर प्रेस टीम के कप्तान मनोज मिश्रा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. जनप्रतिनिधि टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने प्रेस टीम की पूरी टीम 68 रन पर ऑलआउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सातवें ओवर में छह विकेट खोकर 69 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. जनप्रतिनिधि टीम की कप्तानी राजीव जायसवाल ने की, जबकि बबलू साव उपकप्तान रहे.

शानदार प्रदर्शन के लिए राजीव जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उज्ज्वल चक्रवर्ती को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए, दिलीप को बेस्ट बॉलर, विकासमणि पाठक को बेस्ट ऑलराउंडर तथा श्रीकांत कुमार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला. मुकाबले में अनिल मुंडा व दिलेश्वर मुंडा ने अंपायर तथा छोटू मुंडा ने स्कोरर की भूमिका निभायी.

संजय कुमार पटेल की जोशीली कमेंट्री ने माहौल में रोमांच भर दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में उप प्रमुख विजय ओझा, मुखिया प्यारे लाल महतो, सतीश मुर्मू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. मौके पर सैकड़ों खेलप्रेमी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola