राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद क्या होगा अगला कदम

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

गिद्दी में पहली बार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. राहुल दुबे गिरोह के गुर्गों द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

विज्ञापन

गिद्दी से अजय कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी में पहली बार पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. गिद्दी थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधिक गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चर्चा में ला दिया है. पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे ने अरगड्डा कोयला क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है. राहुल दुबे गिरोह के तीन अपराधियों ने पिछले दो जून की रात गिद्दी सी चेक पोस्ट पर चार राउंड फायरिंग की थी.

इससे कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन एक कर्मी बाल-बाल बच गया था. पुलिस इस घटना के चार दिनों के अंदर बड़कागांव क्षेत्र के एक अपराधी मो. वारिस को गिरफ्तार कर भेज चुकी है, जबकि अभी भी दो अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आये है. गिद्दी परियोजना की क्रशर मशीन के पास पिछले 25 जुलाई की शाम राहुल दुबे गिरोह के तीन अपराधियों ने धमकी भरा दो पर्चा हाइवा वाहन के खलासी को थमाया और उसके दोनों पैरों में गोली मार दी थी.

राहुल राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधियों ने पिछले 26 जून की रात सिरका चेक पोस्ट पर दो राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान एक कर्मी बाल-बाल बच गया था. राहुल दुबे गिरोह के लोगों ने इसके अलावा गिद्दी, सिरका व गिद्दी सी में तीन अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है.

राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों ने इन घटनाओं में रामगढ़ के ट्रांसपोर्टर आनंद जैन व सिरका परियोजना के ट्रांसपोर्टर को निशाने पर रखा है. मुंशी के मोबाइल पर रंगदारी को लेकर ट्रांसपोर्टर आनंद जैन को धमकी दी थी. इसे लेकर गिद्दी थाना में मामला दर्ज है.

ये भी पढ़ें: जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की कतार, क्या मिला लोगों को समाधान का भरोसा

ये भी पढ़ें: अवैध खनन को लेकर चलेगा अभियान, 67 टन बालू और 38 टन पत्थर एक माह में जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola