करमा में फुटबॉल का रोमांच, सरना यूनाइटेड रामगढ़ ने जीता खिताब; 51 हजार रुपये का पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

खिलाडिओं के साथ मुख्य अतिथि एंव अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करमा पूजा के मौके पर आयोजित 26वें स्व जगदेव महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है. रामगढ़ की टीम सरना यूनाइटेड ने शानदार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

कुजू से धनेश्वर - प्रदीप की रिपोर्ट

विज्ञापन

कुजू. करमा पूजा के अवसर पर आयोजित 26वें स्व जगदेव महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ. 13 से 20 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले को लेकर मैदान में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद फीता काटकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया.

फाइनल मुकाबला सरना यूनाइटेड रामगढ़ और हांसदा एफसी लालपनिया के बीच खेला गया. इसमें रामगढ़ की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि फुटबॉल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे टूर्नामेंट से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित होती है.

समारोह के दौरान विजेता टीम को 51 हजार रुपये व बड़ा कप तथा उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये व छोटा कप देकर सम्मानित किया गया. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचकर बाहर होने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी.

मौके पर खेल संस्थापक सह मुखिया खागेश्वर महतो, अध्यक्ष हेमलाल महतो, सचिव रामेश्वर महतो, उपाध्यक्ष मोहरलाल महतो, सह सचिव महेश महतो, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार महतो, खेल प्रभारी अजय डीसिल्वा, विनोद कुमार महतो, चंदन कुमार, गुड्डू वर्मा, जेएलकेएम नेत्री रूपा महतो, लीलावती देवी, रामेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, महेंद्र यादव, अशोक कुमार, अजय, टूकेश्वर महतो, नारायण कुमार, जय कुमार, नेवालाल कुमार, सुखदेव राम मुंडा, कैलिस महतो, दुबराज महतो, पूसन महतो, राजनाथ महतो, नरेश मुंडा, मो मजहर समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola