राधा अष्टमी पर सांडी में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

राधा अष्टमी पर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जाप से गूंजा सांडी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर सांडी में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया. पूरे इलाके में 'हरे राम, हरे कृष्ण' की गूंज सुनाई दी. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया.

विज्ञापन

कुजू से धनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

कुजू. राधा अष्टमी के अवसर पर भरेचनगर-सांडी में आयोजित 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन के दूसरे दिन रविवार को पूरा इलाका ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जाप से गूंजायमान रहा. बजरंग क्लब भरेचनगर-सांडी के तत्वावधान में आयोजित हरिकीर्तन में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान का स्मरण करते नजर आए.

संकीर्तन और भजन से मंडप परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा. सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंडप परिसर में आवाजाही लगी रही. हरिकीर्तन में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन रहे. सामूहिक रूप से ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जाप से सांडी का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा. श्रद्धालुओं में हरिकीर्तन में शामिल होने और भगवान के नाम का जाप करने को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

तीन दिनों तक होगा भंडारे का आयोजन

आयोजन के दौरान तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक गोवर्धन महतो, द्वारिका महतो, सूरजन महतो, भोला पासवान, परमेश्वर महतो, विजयमल महतो, महेंद्र प्रसाद, चंद्रदेव महतो, अध्यक्ष प्रयाग महतो, उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद, हरि प्रसाद, सचिव रेवालाल महतो, उप सचिव भुवन प्रसाद, उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष आनंद महतो, उपकोषाध्यक्ष मुकेश मुंडा, सुनील कुमार, महामंत्री मुरली प्रसाद सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola