चार माह बाद खुलेगा परेज पूर्वी का लोकल सेल, 10 हजार टन का डीओ लगा
Updated:
विज्ञापन
CCL की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का लोकल सेल चार महीने बाद सोमवार से फिर से चालू हो रहा है। कोयले की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय मुंशी, मजदूर और व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट
विज्ञापन
केदला. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का लोकल सेल सोमवार से चालू हो जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सनद रहे कि कोयले के अभाव के कारण विगत चार माह से लोकल सेल बंद था, जिसके कारण मुंशी से लेकर मजदूरों के बीच आर्थिक समस्या पैदा हो गयी थी.
इसको लेकर मुंशियों ने एक बैठक कर परियोजना पदाधिकारी को पिछले दिनों सेल चालू कराने को लेकर मांगपत्र दिया था. सेल चालू होने की खबर से परेज चौक की दुकानों से लेकर ट्रक मालिकों के बीच भी हर्ष का माहौल है.
बताया जाता है कि दस हजार टन का डीओ लगाया गया है. इसके बाद प्रबंधन द्वारा कोयले का और ऑफर दिया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन