भुरकुंडा में 22 को निकलेगा सरहुल का जुलूस

Updated:
विज्ञापन
भुरकुंडा में 22 को निकलेगा सरहुल का जुलूस

भुरकुंडा में 22 को निकलेगा सरहुल का जुलूस

विज्ञापन

भुरकुंडा. केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक शुक्रवार को रिवर साइड सरना स्थल में हुई. अध्यक्षता मिथिलेश टुडू ने की. बैठक में सरहुल की तैयारी पर चर्चा की गयी. निर्णय हुआ कि 20 मार्च को रुस्सा पूजा होगी. 21 मार्च को रिवर साइड सरना स्थल पर सरहुल मनाया जायेगा. 22 मार्च को शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा रिवर साइड सरना स्थल से शुरू होकर सयाल मोड़, बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए न्यू बैरेक स्थित सरना स्थल पहुंचेगी. संचालन संतोष उरांव ने किया. बैठक में केंद्रीय सरहुल समिति का चयन किया गया. समिति में अध्यक्ष मिथिलेश टुडू, कार्यकारी अध्यक्ष रितिका भोगता, उपाध्यक्ष अखिलेश टोप्पो, जोहरन करमाली, सामू मुंडा, रवींद्र तिर्की, रेणुका खलखो, सचिव संतोष उरांव, कोषाध्यक्ष देवकुमार बेदिया, सह सचिव मिंटू मुंडा, विनोद बेदिया, सुरेश रजवार, संतोष उरांव, आशीष उरांव, राजेंद्र मुंडा, कार्यालय सचिव गोविंद बड़ाइक, संरक्षक दर्शन गंझू, पात्रिक मिंज, रवि उरांव, संजय लिंडा, सदस्य महादेव बेदिया, कजरू गंझू, रावेल एक्का, पिंटू उरांव, रोबिन तिग्गा, दीप कुमार नायक, संजय करमाली, साहिल, राजकुमार मांझी, अरुण, अभिषेक, कुणाल, मार्गेट खलखो, रूपन देवी, जोसफीन डिक्रूज, प्रेमी सलोमी, संगीता देवी, रतन देवी, मालती, ललिता, रासेल व सोनू मुंडा चुने गये.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola