संगठन को मजबूत करने की जरूरत : महेश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2025 10:07 PM
संगठन को मजबूत करने की जरूरत : महेश
केदला. सीसीएल हजारीबाग एरिया में मजदूरों की कई समस्याएं हैं. इसका समाधान करना बेहद जरूरी है. वर्तमान में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को मजबूत करने की जरूरत है. उक्त बातें आरसीएमएस के रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह ने सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना में हुई बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमारी यूनियन गंभीर है. मजदूरों को अपने अधिकार को लिए गोलबंद होने की जरूरत है. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता बिरेंद्र कुमार व संचालन मनोज कुमार त्रिवेदी ने किया. बैठक में रियाज अहमद, शमशेर आलम, देवनारायण कुमार यादव, प्रमोद कुमार, देवलाल कुमार, रोहन महतो, मदन प्रताप सिंह, मंडल कुमार चौधरी, विनोद चौहान, तापेश्वर उपाध्याय, तापेश्वर यादव, अरुण कुमार, देवनंदन रजवार, मंतोष सिंह, विनोद प्रसाद केशरी, रवि रजवार, मुकेश रजवार, योगेश चौहान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










