मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
रामगढ़ थाना
रामगढ़ में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार हुआ है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा.
रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के चट्टी बाजार स्थित सेल फोन मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने कोठार निवासी अशोक कुमार महतो (19) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
हालांकि, उसके पास से चोरी गया मोबाइल बरामद नहीं हो सका. इस संबंध में दुकान संचालक अनिकेत दांगी ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया था. आवेदन में बताया गया कि सोमवार को एक युवक मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पर आया था.
मोबाइल देखने के दौरान उसने दुकान से एक मोबाइल चोरी कर ली और वहां से निकल गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए