Ramgarh: रावण दहन को लेकर कमेटी की बैठक, पुतला निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
रावण दहन कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ कैंट में रावण दहन कमेटी की अहम बैठक हुई. इसमें रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के निर्माण, आर्थिक व्यवस्था व सुरक्षा पर चर्चा हुई. आयोजन को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने का निर्णय लिया गया.
संजय शुक्ला की रिपोर्ट रामगढ़. रामगढ़ कैंट में आगामी रावण दहन कार्यक्रम को लेकर रावण दहन कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रंजन सिंह ने की. कमेटी के संरक्षक बलजीत सिंह बेदी, नंदू गुप्ता, अमित सिन्हा, छोटन सिंह, अनमोल सिंह, विजय जायसवाल और मोहन पांडेय के दिशा-निर्देश पर कमेटी के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई.
पुतला निर्माण और आयोजन की आर्थिक व्यवस्था पर चर्चा
बैठक में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतला निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. रामगढ़ टाउन क्षेत्र से सहयोग राशि एकत्र करने और आयोजन की आर्थिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा पुतला निर्माण, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, बुकिंग, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई. पुरानी कमेटी की ओर से पिछले आयोजन का लेखा-जोखा और किए गए कार्यों का विवरण भी बैठक में रखा गया.
आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का निर्णय
बैठक में आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर रंजन सिंह, बलजीत सिंह बेदी, अमित सिन्हा, छोटन सिंह, अनमोल सिंह, विजय जायसवाल, सत्यजीत चौधरी, प्रदीप शर्मा, संजीव सिंह, विशाल जायसवाल, राजेश ठाकुर, बृजेश पाठक, मनी शंकर ठाकुर, बद्री विश्वकर्मा, शक्ति श्रीवास्तव, शिवकुमार महतो, प्रदीप अग्रवाल, उमेश विश्वकर्मा, धीरज साहू, मनोज सिंह और मीडिया प्रभारी डीके सिंह राठौड़ समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए