पतरातू में पांच ग्रामीण सड़कों के लिए करीब सात करोड़ की स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

महेंद्र कुमार महतो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू में सात करोड़ की लागत से पांच ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। विधायक रोशन लाल चौधरी की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने दी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़: पतरातू प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों को सौगात मिली है. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अनुशंसा पर पांच ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने लगभग सात करोड़ रुपये की प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की है. इसकी जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने दी.

विज्ञापन

उन्होंने जारी बयान में बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा था. ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने योजनाओं की अनुशंसा की. स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

स्वीकृत योजनाओं में पालू पंचायत के टेरपा अंबाटोला में प्रकाश सिंह के घर से प्रवेश सिंह के घर तक पीसीसी सड़क के लिए 61 लाख रुपये, शिवनाथ महतो के घर से प्राथमिक मध्य विद्यालय पालू होते हुए विनोद राम के घर तक पीसीसी सड़क के लिए 80 लाख रुपये शामिल हैं. वहीं, चौरधारा-लपंगा के वार्ड 6, 7 व 8 में सड़क निर्माण के लिए 1.75 करोड़, कटिया बस्ती में तिलक महतो के घर से तुरी टोला होते हुए अशोक महतो के घर तक सड़क के लिए 1.62 करोड़ तथा पीटीपीएस के पथ संख्या 4, 8 व 9 में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए 2.35 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं.

महेंद्र महतो ने कहा कि योजनाओं के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी. ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola