रामगढ़ के कांकेबार में धूमधाम से मनाया जाएगा करम पर्व, आयोजन समिति का गठन कर सुरेश महतो बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के महामाया माया टुंगरी कांकेबार में 22 सितंबर को धूमधाम से करम पर्व मनाया जाएगा. इसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है. समिति के सदस्यों में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

विज्ञापन

रामगढ़ के महामाया टुंगरी कांकेबार में करम पर्व के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एक आवश्यक बैठक की गई. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया. समिति में सुरेश महतो को अध्यक्ष, अधिवक्ता टिकेंदर कुमार महतो को सचिव और मुकेश कुमार महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शीतल प्रसाद, महेंद्र महतो, नुनुलाल महतो, पवन प्रकाश और भूपेंद्र महतो को शामिल किया गया है.

22 सितंबर को आयोजित होगा करम पर्व

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर को महामाया टुंगरी कांकेबार में करम पर्व धूमधाम और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

बैठक में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं रही मौजूद

इस बैठक में मुख्य रूप से चुरामन महतो, योगेंद्र भुनेश्वर महतो, ईश्वर महतो, प्रकाश कुमार, गिरिधारी महतो, कौलेश्वर महतो, सिकेंद्र महतो, संजय, जोगेंद्र, डब्लू, रामकरण, धर्मेंद्र, ललन, रविंद्र, मुकुंद तथा महिलाओं में तारा देवी, मालती देवी, अनिता देवी, प्रमिला देवी, यशोदा देवी और तारो देवी उपस्थित थीं.

ये भी पढ़ें: उरीमारी: केंद्रीय पासवान कल्याण समिति ने लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान से की मुलाकात, पुत्र अपहरण मामले पर जताई चिंता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola