रामगढ़ महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Author Md|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 18 आर-6 आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल प्राचार्य व उपस्थित छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में लिटरेरी सोसाइटी के डिबेट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता का विषय था क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता विद्यार्थियों के आलोचनात्मक सोच का स्थान ले रही है. इसमें विभिन्न विभागों के सेमेस्टर-दो के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सह डिबेट क्लब की समन्वयक डॉ मालिनी डीन के निर्देशन में हुआ.

विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजनीतिक शास्त्र विभाग की पिंकी कुमारी ने प्रथम, अंग्रेजी विभाग की शाहीन परवीन ने द्वितीय व संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र विभाग की अलीशा वकील, बीसीए के मनीष कुमार व वाणिज्य विभाग के मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संवाद व अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करनी चाहिए. उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए महाविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा नियमित लेखन व अभ्यास करने की सलाह दी.

समापन पर उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने प्रतिभागियों को विषय पर केंद्रित रहकर तर्क प्रस्तुत करने की सलाह दी. निर्णायक की भूमिका डॉ प्रीति कमल, डॉ बलवंती मिंज एवं प्रेमचंद महतो ने निभाई. कार्यक्रम में डॉ रामाज्ञा सिंह, विजेता तिग्गा, साजिद हुसैन सहित महाविद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. प्रतियोगिता में सायमा नसरीन, सूफिया नाज, उत्कर्ष कुमार, पूनम कुमारी, दीक्षा कुमारी, आर्यन, जैनब, वंदना, सक्षम दुबे सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी भाग लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola