रामगढ़ में CM हेमंत का पुतला दहन करने पहुंचे भाजपा-एबीवीपी कार्यकर्ता, प्रशासन ने रोका
रामगढ़ में पुतला दहन के दौरान छात्रों और एवीबीपी के लोगों को रोकती हुई पुलिस : प्रभात खबर
रामगढ़ के सुभाष चौक पर भाजपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.
रामगढ़ : जिले के सुभाष चौक पर भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
बताया गया कि रामगढ़ में शुक्रवार को हुई घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे. इसी क्रम में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला दहन की कोशिश की गयी. वहीं, छात्रों से जुड़े मुद्दों और हालिया घटनाओं के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने गांव के बाहर से पाइपलाइन बिछाने की मांग की
सुभाष चौक पर पुतला दहन करने का प्रयास किया गया
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पुतला दहन करने का प्रयास किया. इससे कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गयी. सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुतला दहन रोकने का प्रयास किया. प्रशासन की सक्रियता के कारण मुख्यमंत्री का पुतला दहन नहीं हो सका.
मौके पर छात्र, भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे
मौके पर बड़ी संख्या में छात्र, भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. पुलिस-प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गयी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गयी.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में बिरहोर महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू, स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए