सयाल में शिव शक्ति महिला समिति का सावन मिलन समारोह, गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य से सजा कार्यक्रम
सयाल में शिव शक्ति महिला समिति द्वारा आयोजित सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने गीत, संगीत और खेलों का आनंद लिया. आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया.
आपसी प्रेम सौहार्द व भाईचारे का संदेश देता है ये सावन- प्रियंका उरीमारी : सयाल में शिव शक्ति महिला समिति की ओर से रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में समिति से जुड़ी महिलाओं सहित क्षेत्र की कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के गीत, लोकगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया व एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं. समारोह की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से की गई.
गूंजे हर-हर महादेव के नारे
पूजा के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से हर-हर महादेव के जयकारे लगाए. इसके बाद सावन मिलन कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ. महिलाओं ने सावन के पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया. कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग का सामान भेंट कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें: ‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम पर डोमचांच में 7 किमी मैराथन, तीन राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रियंका तिवारी उपस्थित रहीं
समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रियंका तिवारी उपस्थित थीं. उन्होंने महिलाओं को सावन मिलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने, आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति में आस्था, उमंग और हरियाली का पर्व है.
महिलाओं द्वारा मिल-जुलकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है. उन्होंने शिव शक्ति महिला समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी निरंतर होते रहने चाहिए. मौके पर गुड़िया देवी, सीमा देवी, मधु सिंह, गायत्री देवी, सोनी कुमारी, गीता देवी, जानकी देवी उपस्थित थीं.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के कस्तूरबा महिला महाविद्यालय में तुलसीदास जयंती मनायी गयी, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए