रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी गठित, नानूराम गोयल अध्यक्ष और शंकर लाल अग्रवाल बने मंत्री

Updated:
विज्ञापन

आयोजन की तैयारी को लेकर उपस्थित लोग : प्रभात खबर

रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें नानूराम गोयल को अध्यक्ष चुना गया. समाज के विकास के लिए नई योजनाओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

रामगढ़ : जिले में श्री मारवाड़ी धर्मशाला के भाग संख्या-1 में अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित हुई. बैठक में समाज की वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. अध्यक्ष नानूराम गोयल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, संयुक्त मंत्री रोहित कुमार पंसारी, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी बनाए गए. वहीं जयंती संयोजक उज्जवल बरेलिया और निखिल गोयल, मीडिया प्रभारी अनिल गोयल को जिम्मेदारी दी गई.

ये भी पढ़ें: सर्विस रोड नहीं बनने से मांडू आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी, NHAI से निर्माण की मांग

महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाने की तैयारी

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव बरेलिया, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया, अरुण अग्रवाल (बरकाकाना), उमेश राजगढ़िया, अरुण गोयल को शामिल किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष नानूराम गोयल ने कहा कि आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित समाज के सभी वर्गों के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिल सके. मंत्री शंकर लाल अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में सावन महोत्सव का आयोजन, गीत-संगीत और नृत्य से सजा कार्यक्रम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola