सर्विस रोड नहीं बनने से मांडू आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी, NHAI से निर्माण की मांग
मांडू आवासीय विद्यालय के सामने सर्विस रोड नहीं होने से छात्रों और राहगीरों को हो रही परेशानी. विधायक प्रतिनिधि ने NHAI से निर्माण की मांग की.
मांडू : मांडू आवासीय विद्यालय के सामने सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों एवं आम राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर मांडू विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भैया उर्फ छोटे ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एवं प्रशासन से जल्द सर्विस रोड का निर्माण कराने की मांग की है.
आपके शहर में
दुर्घटना की आशंका बनी रहती है : विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुईंया
विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुईंया उर्फ छोटे ने कहा कि आवासीय विद्यालय में दूर-दराज के क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं आते हैं. इसके अलावा प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग एवं आम लोग भी इस मार्ग से आवागमन करते हैं. सर्विस रोड नहीं रहने के कारण लोगों को मुख्य सड़क पर होकर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
उन्होंने कहा कि जनहित एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवासीय विद्यालय के सामने सर्विस रोड का निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए. संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करे, ताकि दूर-दराज से आने वाले राहगीरों, विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
सड़क निर्माण को लेकर NHAI से मांग उठी
बालेश्वर भुईंया ने प्रशासन एवं NHAI से मांग की कि स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र सर्विस रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
ये भी पढ़ें: मरकच्चो में 10 लाख के मोबाइल उड़ा ले गये चोर, भागते समय छोड़ गये सुराग; जांच में पुलिस जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए