रामगढ़ में औद्योगिक हादसों पर कांग्रेस ने उठाये सवाल, उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा ऑडिट की मांग

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं और श्रमिकों की मौत पर कांग्रेस नेता शांतनु मिश्रा ने उच्च स्तरीय जांच और सुरक्षा ऑडिट की मांग की है.

विज्ञापन

रामगढ़ : जिले के औद्योगिक इकाइयों में लगातार हो रहे दुर्घटना और श्रमिकों की मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इसी संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव शांतनू मिश्रा ने उपयुक्त ऋतुराज को पत्र देकर सभी दुर्घटनाओं की जांच उच्च स्तरीय कमिटी से कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिष्ठानों के सुरक्षा ऑडिट और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने जिले के सभी प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों का सुरक्षा ऑडिट कराने व लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की मांग की है. मजदूरो को मिलने वाले सुरक्षा मानको के तहत सेफ्टी और फायर उपकरण दिये जा रहे हैं कि नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक विकास तभी सार्थक माना जाता है, जब उसके श्रमिको की जीवन और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समेत कई लोगों की रही मौजूदगी

औद्योगिक दुर्घटना में मौत केवल हादसा नहीं पूरे परिवार के लिए गंभीर सामाजिक त्रासदी होती है. मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय साव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र वर्मा मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा के डीएवी स्कूल में कविता पाठ और राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola