घाटोटांड में 85 ग्रामीण विद्यार्थियों को मिली साइकिल, ‘एपिरॉक विद्या सहयोग’ से स्कूल तक पहुंच आसान बनाने की पहल

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को साइकिल वितरण करते जीएम व अन्य : प्रभात खबर

टाटा स्टील फाउंडेशन और एपिरॉक माइनिंग ने ग्रामीण विद्यार्थियों को साइकिल और स्टडी किट वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा दिया. जानिए इस पहल की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

घाटोटांड: रामगढ़ जिले के घाटोटांड में टाटा स्टील फाउंडेशन ने एपिरॉक माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ‘एपिरॉक विद्या सहयोग’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विद्यार्थियों के बीच साइकिल एवं अध्ययन सामग्री का वितरण किया.इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए स्कूल तक पहुंच आसान बनाना, आवागमन की परेशानी कम करना और उनकी शिक्षा को निरंतरता प्रदान करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत शिशु निकेतन हाई स्कूल, राजेंद्र नगर, आदर्श हाई स्कूल बड़गांव, जय भारत विद्या केंद्र बड़गांव, जय हिंद विद्या निकेतन सोनडीहा तथा शारदा शिशु विकास स्कूल बेड़वा के जरूरतमंद एवं योग्य विद्यार्थियों के बीच कुल 85 साइकिलों का वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी गठित, नानूराम गोयल अध्यक्ष और शंकर लाल अग्रवाल बने मंत्री

टाटा स्टील व यूनियन पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक मुकेश रंजन, चीफ सीईपी राजेश कुमार, हेड स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट एवं आरएंडआर रोहित प्रसाद, टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह एपिरॉक माइनिंग इंडिया के रीजनल मैनेजर अशोक साहू, विकास गुप्ता, रितेश सहित, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

साइकिल से विद्यार्थियों की स्कूल पहुंच और पढ़ाई में सुधार की उम्मीद

इस मौके पर महाप्रबंधक रंजन ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहतर भविष्य की नींव है. साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की स्कूल तक पहुंच आसान होगी और उनकी उपस्थिति के साथ-साथ सीखने के परिणामों में भी सुधार आने की उम्मीद है.

एपिरॉक माइनिंग इंडिया के अशोक साहू एवं विकास गुप्ता ने वेस्ट बोकारो में कंपनी की गतिविधियों और टाटा स्टील के साथ उसके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एपिरॉक नवाचार, तकनीक और सतत प्रक्रियाओं के माध्यम से खनन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. टाटा स्टील के साथ साझेदारी अब व्यावसायिक गतिविधियों से आगे बढ़कर सामाजिक विकास की सार्थक पहल तक पहुंची है. उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: ‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम पर डोमचांच में 7 किमी मैराथन, तीन राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

400 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री किट वितरित की गई

शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाते हुए एपिरॉक माइनिंग इंडिया ने टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों के आसपास के गांवों के विद्यार्थियों के बीच 400 स्टडी मटेरियल किट भी वितरित कीं. किट में स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल, क्रेयॉन समेत पढ़ाई के लिए आवश्यक अन्य सामग्री शामिल थी.

कार्यक्रम में जय हिंद विद्या निकेतन सोंडीहा के प्राचार्य द्वारिका महतो, आदर्श हाई स्कूल बड़गांव के प्राचार्य सुमेश्वर महतो तथा शिशु निकेतन हाई स्कूल राजेंद्र नगर के प्राचार्य अरविंद कुमार दराड सहित टाटा स्टील, टाटा स्टील फाउंडेशन और एपिरॉक माइनिंग इंडिया के कई अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: पतरातू में BNS संबंधित दर्ज मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola