रामगढ़ के कस्तूरबा महिला महाविद्यालय में तुलसीदास जयंती मनायी गयी, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ करतीं प्राचार्या व अन्य : प्रभात खबर
रामगढ़ के कस्तुरबा महिला महाविद्यालय में संत तुलसीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई. प्राचार्या और छात्राओं ने उनके साहित्यिक योगदान को याद कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
रामगढ़: रामगढ़ कैंट स्थित कस्तुरबा महिला महाविद्यालय परिसर में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ उमासेन गुप्ता ने तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की.
आपके शहर में
तुलसीदास की जीवनी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं
कार्यक्रम के दौरान व्याख्याताओं ने संत तुलसीदास के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं छात्राओं ने तुलसीदास की जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. ये भी पढ़ें: कोडरमा में रविदास जयंती पर 31 अगस्त को निकलेगी कलश शोभायात्रा, भाजपा परसाबाद मंडल ने की तैयारी पर चर्चा
मौके पर इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर डॉ शशिधर कुमार, गोविंद झा, सुधीर कुमार, अंजू शर्मा, मधु सिंह, नीलिमा झा, बबीता कुमारी, ललीता कुमारी, डॉली कुमारी, मोती, ज्योति, प्रिया रानी, रविश कुमार, शशि कुमार, स्नेहा प्रसाद, राधा देवी और मंजू देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने गांव के बाहर से पाइपलाइन बिछाने की मांग की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए