कोडरमा में बिरहोर महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू, स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
सृजन महिला विकास मंच द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए तस्वीर : प्रभात खबर
कोडरमा में सृजन महिला विकास मंच ने बिरहोर समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया. जानें पूरी खबर.
कोडरमा: जिले में सृजन महिला विकास मंच द्वारा संचालित सामुदायिक सशक्तीकरण परियोजना फेज-3 के तहत बिरहोर समुदाय की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जियोरायडीह और पंचगांवा में सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी.
आपके शहर में
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्था की सचिव नरगिस खातून ने कहा कि बिरहोर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी.
हुनर हासिल कर स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी महिलाएं
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कपड़ों की सिलाई के साथ-साथ कटिंग और सिलाई से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के माध्यम से बिरहोर समुदाय की महिलाएं हुनर हासिल कर स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे सकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए