रामगढ़: भुरकुंडा में दुकान की आड़ में बन रहे थे हथियार, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भुरकुंडा में दुकान की आड़ में बन रहे थे हथियार

रामगढ़ जिले में पुलिस ने लोहार दुकान में चल रहे अवैध हथियार निर्माण के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है.

विज्ञापन

कुमार आलोक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Ramgarh Illegal Weapons News: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो में पुलिस ने छापामारी कर अवैध हथियार बनाने का भंडाफोड़ किया है.  पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, 9 मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, लोहे के पार्ट्स व अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने एक महिला समित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. यह धंधा लोहार दुकान व घर की आड़ में चल रहा था. 

Image

तीनों से चल रही पूछताछ 

पुलिस ने मामले में दिनेश विश्वकर्मा, उसकी पत्नी नूतन देवी, दिनेश का बड़ा भाई अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ चल रही है. यह परिवार मूल रूप से नवादा बिहार का रहने वाला है. दत्तो में वर्षों से रहकर लोहार का काम करता है. 


गुप्त सूचना के आधार पर  कार्रवाई 

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात को की. पुलिस को पता चला कि ये लोग अवैध हथियार बनाकर उसे बेचते थे. कोयला क्षेत्र व आसपास के इलाके में हथियार की सप्लाई की जाती थी. पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि कोयला क्षेत्र में रंगदारी व अपराधिक घटनाओं के लिए इन हथियारों की सप्लाई की जाती थी. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी को अवैध हथियार बनाने या बेचने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: वृद्धा पेंशन पर बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola