रामगढ़: खेल सिर्फ मैदान तक नहीं, करियर भी बनाएगा! पीटीपीएस कॉलेज में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

Updated:
विज्ञापन

27 पीटीआर में खेलों के प्रति जागरूक करती नेहा कुमारी | Prabhat Khabar Network

पीटीपीएस महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को खेलों के महत्व और करियर की संभावनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन

पतरातू: पीटीपीएस महाविद्यालय, पतरातू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम के तहत परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के महत्व, इसके लाभ और खेल के क्षेत्र में उपलब्ध करियर एवं रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुमार मनोज ने की, जबकि संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अदिति आर्यन ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव सूरज प्रसाद, हनुमानगढ़ी मुखिया नूतन सिंह, कटिया बस्ती मुखिया किशोर कुमार महतो, कोटो मुखिया निधि सिंह, कटिया पंचमंदिर मुखिया श्यामली महता, हेसला मुखिया प्रीति झा और नेहा कुमारी मौजूद थीं.

विशेष अतिथि के रूप में यूपीएससी मेंटोर आनंद मोहन और एथलीट सपना यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. महाविद्यालय के पूर्व छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

खेल से स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व का विकास

परिचर्चा के दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. नियमित खेलकूद से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है.

विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया. वक्ताओं ने युवाओं को नशे और मोबाइल की अत्यधिक लत से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ने पर युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगती है, जिसका लाभ उनकी पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता पर भी पड़ता है.

एनएसएस को बताया राष्ट्र निर्माण का माध्यम

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर भी चर्चा हुई. अतिथियों ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है. इसके माध्यम से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित की भावना विकसित होती है.

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ रहने, नशे से दूर रहने और अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola