रामगढ़: नौकरी के लिए भटकने की जरूरत नहीं! 60 युवाओं को मिलेगा वेल्डिंग-मशीनिंग का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित सांसद, विधायक व अन्य अधिकारीयों समेत छात्र | Prabhat Khabar Network

पतरातू पीवीयूएनएल ने स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन माह का आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की ओर से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है. इसी क्रम में गोला स्थित राजकीय औजार कक्ष एवं प्रशिक्षण संस्थान में पीवीयूएनएल के सहयोग से तीन माह के आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 30 युवाओं को वेल्डिंग से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक (रखरखाव) आरके निरंजन और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जियाउर रहमान ने संयुक्त रूप से किया.

मशीन संचालन और मशीनिंग का भी मिलेगा प्रशिक्षण

पीवीयूएनएल की ओर से युवाओं के तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए छह माह के आवासीय कंप्यूटर नियंत्रित मशीन संचालन एवं मशीनिंग तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी प्रायोजित किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह कार्यक्रम अगले माह से शुरू होने की जानकारी दी गयी.

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और राजकीय औजार कक्ष एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों ने पीवीयूएनएल की पहल की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से युवाओं को व्यावहारिक और तकनीकी दक्षता हासिल करने के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे.

वक्ताओं ने कहा कि पीवीयूएनएल की पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ क्षेत्र में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. कंपनी की ओर से स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और सशक्तीकरण के लिए आगे भी ऐसी पहल जारी रखने की बात कही गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola