गोबरदरहा में संदिग्ध ट्रक से 18 टन स्क्रैप लोहा बरामद, चालक गिरफ्तार
रामगढ़ पुलिस ने गोबरदरहा चौक के पास एक संदिग्ध ट्रक से करीब 18 टन स्क्रैप लोहा बरामद किया है. पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
रामगढ़. रामगढ़ पुलिस ने गोबरदरहा चौक के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े ट्रक से करीब 18 टन स्क्रैप लोहा बरामद किया है. पुलिस ने ट्रक चालक विजय प्रसाद (निवासी पलामू) को गिरफ्तार किया है. मामले में रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की शाम हाइवे गश्ती के दौरान गोबरदरहा चौक के पास संदिग्ध ट्रक खड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक संख्या यूपी21एएन-4161 की जांच की. इसमें करीब 18 टन स्क्रैप लोहा मिला. चालक से संबंधित वैध कागजात मांगे गये, लेकिन वह कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सका.
पूछताछ में उसने बताया कि स्क्रैप तोरपा, खूंटी निवासी कालिम खान के यहां से लोड किया गया था. पुलिस ने ट्रक, स्क्रैप और चालक का मोबाइल जब्त कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए