जेएलकेएम में शामिल हुए रामगढ़ के पूर्व जदयू प्रत्याशी सुदित कुमार सिंह
Updated:
विज्ञापन
सुदित सिंह का स्वागत करते पार्टी सुप्रीमो | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू प्रत्याशी सुदित कुमार सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएलकेएम का दामन थाम लिया है. लारी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. उनके इस कदम से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मची हुई है.
विज्ञापन
चितरपुर. चितरपुर प्रखंड के सोंढ़ निवासी व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू प्रत्याशी सुदित कुमार सिंह शुक्रवार को जेएलकेएम में शामिल हुए. लारी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अध्यक्ष सह विधायक जयराम महतो की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी जेएलकेएम में शामिल हुए.
विज्ञापन
इससे पूर्व सुदित सिंह के नेतृत्व में चितरपुर से बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया. लारी पहुंचने पर जयराम महतो समेत अन्य नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. जयराम महतो ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन