नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के बच्चों को मिला राशन, हर माह जारी है कंपनी का सहयोग
नेत्रहीन बच्चों को राशन देते | Prabhat Khabar Network
इनलैंड पावर लिमिटेड ने चितरपुर स्थित दिव्यांग नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के बच्चों को राशन सामग्री वितरित की। सामाजिक दायित्व के तहत यह मदद नियमित रूप से दी जा रही है।
मगनपुर, रामगढ़ : इनलैंड पावर लिमिटेड एवं इनलैंड ग्रीन एनर्जी की ओर से सीएसआर के तहत गुरुवार को दिव्यांग नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के बच्चों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी. कंपनी की ओर से प्रत्येक माह की तरह इस माह भी आटा, चावल, दाल समेत अन्य आवश्यक सामग्री दी गयी.
कंपनी के सीएसआर प्रबंधक मितेन मुखर्जी एवं उपप्रबंधक रमेश कुमार ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत नियमित रूप से विद्यालय को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाती है. जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों की सहायता करना कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है. आगे भी सहयोग जारी रखा जायेगा.
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सनातो कुमारी ने कंपनी के सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि नियमित राशन मिलने से बच्चों के भोजन की व्यवस्था में काफी मदद मिलती है.
मौके पर शिक्षिका अनीता कुमारी, शिक्षक बिष्टु महतो, सुदामा महतो, हनन अंसारी, कुश महतो एवं विद्यालय संस्थापक शंकर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए